Navrashtra Bharat 2025 01 09t101549.680
  • January 8, 2025
  • Navrashtra Bharat Desk
  • 0

आंध्र प्रदेश के मशहूर तिरुपति मंदिर में बुधवार को भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। रिपोर्टों के अनुसार, यह भगदड़ वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट वितरण केंद्र के पास हुई, जिसमें छह लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक महिला की पहचान मलिका के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह से करीब 4000 श्रद्धालु वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टिकट पाने के लिए विभिन्न केंद्रों पर कतार में खड़े थे। हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टी पार्क में टोकन वितरण के लिए कतारबद्ध किया जा रहा था।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड (टीटीडी) के अध्यक्ष बी.आर. नायडू ने इस घटना पर तत्काल एक आपात बैठक बुलाई है। बैठक के बाद वे मीडिया को स्थिति की जानकारी देंगे। टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी जे. श्यामला राव ने पहले ही वैकुंठ एकादशी और वैकुंठ द्वार दर्शन (10 से 19 जनवरी) के लिए विशेष तैयारियों की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि श्रद्धालुओं को वैकुंठ द्वार के दर्शन कराना टीटीडी की प्राथमिकता है। इस दौरान सात लाख श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। वैकुंठ द्वार दस दिनों तक खुला रहेगा और दर्शन के लिए विशेष प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। 10 जनवरी को विशेष दर्शन सुबह 4:30 बजे से शुरू होंगे और सामान्य दर्शन सुबह 8 बजे से किए जाएंगे।

Please follow and like us:
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *