Navrashtra Bharat (83)

नई दिल्ली: देश की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम है, क्योंकि उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए वोटिंग प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद ठीक 6 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और मंगलवार शाम तक देश को नया उपराष्ट्रपति मिल जाएगा।

इस चुनाव में सबसे बड़ा सवाल यही है कि कौन-सा दल किस पाले में जाएगा। बीजेडी (BJD) और वाईएसआर कांग्रेस (YSRCP) जैसी पार्टियों का रुख अभी तक पूरी तरह साफ नहीं है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन क्षेत्रीय दलों का समर्थन जिस भी उम्मीदवार को मिलेगा, उसकी जीत की राह आसान हो जाएगी।

बीजेडी और वाईएसआर दोनों ही अक्सर राष्ट्रीय राजनीति में किंगमेकर की भूमिका निभाते आए हैं। इस बार भी इनका फैसला तय करेगा कि उपराष्ट्रपति पद की कुर्सी पर कौन बैठेगा। सूत्रों के अनुसार, विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों ही इन दलों के संपर्क में हैं और आखिरी क्षण तक समीकरण बदलने की संभावना बनी हुई है।

विपक्षी खेमे में उम्मीदवारी को लेकर जोश है, लेकिन सत्ताधारी दल की संख्या बल भी मजबूत है। ऐसे में बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस के रुख पर ही निगाहें टिकी हुई हैं।


Please follow and like us:
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *