Navrashtra Bharat (56)
  • January 3, 2025
  • Navrashtra Bharat Desk
  • 0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजी गई चादर लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पहुंचे। यह चादर 813वें उर्स के मौके पर दरगाह पर चढ़ाई जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी हर साल उर्स के अवसर पर दरगाह पर चादर भिजवाते हैं। इस बार चादर को निजामुद्दीन दरगाह के साथ-साथ मेहरौली दरगाह पर भी चढ़ाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने इस मौके पर कहा कि निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने यह भी बताया कि यह चादर अजमेर शरीफ दरगाह पर भी चढ़ाई जाएगी। रिजिजू ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भेजी गई चादर को हम निजामुद्दीन दरगाह से होते हुए अजमेर शरीफ ले जाएंगे। अल्पसंख्यक मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान हमारे साथ रहेंगे और अजमेर शरीफ पहुंचेंगे।”

शनिवार को चढ़ाई जाएगी चादर

रिजिजू ने बताया कि यह चादर 4 जनवरी 2025, शनिवार को अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा, “हम प्रधानमंत्री मोदी का भाईचारे और एकता का संदेश लेकर अजमेर शरीफ जाएंगे। निजामुद्दीन दरगाह पर आने के बाद अब अजमेर का रास्ता हमारे लिए और भी आसान हो गया है।” प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के मौके पर वह सभी को मुबारकबाद देते हैं और यह अवसर सभी के जीवन में शांति और खुशहाली लाए।

पीएम मोदी ने दी चादर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी उन्हें और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी को चादर सौंपते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ रिजिजू ने लिखा, “यह प्रधानमंत्री मोदी के भारत की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और सद्भाव के प्रति गहरे सम्मान को दर्शाता है। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की पुण्यतिथि के मौके पर हर साल अजमेर दरगाह पर उर्स का आयोजन किया जाता है, जो शांति, करुणा और भाईचारे के संदेश को फैलाने का प्रतीक है।”

Please follow and like us:
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *