Navrashtra Bharat

राजस्थान के करौली जिले में मंगलवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक प्राइवेट बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सफर कर रहे 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की हालत गंभीर

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस और कार के टुकड़े-टुकड़े हो गए। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नीलाभ सक्सेना, पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय और सहायक पुलिस अधीक्षक गुमनाराम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कार और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। कई घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

मृतकों में पति-पत्नी, बच्चे और एक महिला रिश्तेदार शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों में पति, पत्नी, बेटा, बेटी और एक महिला रिश्तेदार शामिल हैं। कार से मिले आधार कार्ड के जरिए मृतकों की पहचान की गई।

मृतकों के नाम:

  1. नयन कुमार देशमुख
  2. अनीता (पत्नी)
  3. मनस्वी (बेटी)
  4. खुशदेव (बेटा)
  5. प्रीती भट्ट (रिश्तेदार)

कैला देवी के दर्शन से लौट रहे थे

मध्य प्रदेश के इंदौर से कुछ लोग कार में सवार होकर कैला देवी मंदिर के दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद लौटते समय उनकी कार इस हादसे का शिकार हो गई। मृतक मूल रूप से इंदौर के निवासी थे, लेकिन वर्तमान में वडोदरा में रह रहे थे।

Please follow and like us:
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *