झारखंड में बड़ा एनकाउंटर: ₹50 लाख के इनामी नक्सली ढेर

चाईबासा के पास चल रही मुठभेड़, सुबह से लगातार फायरिंग, इलाके में दहशत

रांची। झारखंड के सारंडा जंगल में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में ₹50 लाख के इनामी नक्सली समेत कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यह मुठभेड़ चोटानागरा थाना क्षेत्र के कुंबाडीह गांव के पास हुई, जहां सुबह से ही दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

हालांकि, मारे गए नक्सलियों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार कम से कम चार नक्सली ढेर किए गए हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान के तहत सारंडा के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद जबरदस्त मुठभेड़ शुरू हो गई।

झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चाईबासा के सारंडा वन क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है और समय-समय पर स्थिति की जानकारी साझा की जाएगी।

लगातार गोलीबारी के कारण आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल के भीतर से आ रही फायरिंग की आवाजों से लोग भयभीत हैं और घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने भी मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियान अभी जारी है और ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

गौरतलब है कि सारंडा इलाका लंबे समय से नक्सलियों का गढ़ रहा है। दुर्गम पहाड़ियों और घने जंगलों के कारण यह क्षेत्र सुरक्षाबलों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है। नक्सलियों द्वारा जंगल में बड़ी संख्या में आईईडी बिछाए जाने की आशंका के चलते सुरक्षाबल बेहद सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रहे हैं।

फिलहाल, झारखंड में नक्सलियों की मौजूदगी लगभग पूरी तरह सारंडा जंगलों तक सीमित रह गई है। नवंबर 2022 से कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। खुफिया इनपुट के मुताबिक, यहां शीर्ष नक्सली नेता मिसिर बेसरा, जिस पर ₹1 करोड़ का इनाम घोषित है, की मौजूदगी की भी सूचना मिली थी।

यह मुठभेड़ झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Please follow and like us:
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *