Navrashtra Bharat
  • December 26, 2025
  • Navrashtra Bharat Desk
  • 0

दिल्ली, 26 दिसंबर। सोशल फाउंडेशन ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित स्वयंसेवक प्रबंधन कार्यक्रम ‘विद्यांजलि’ के साथ जुड़कर अपनी भागीदारी बढ़ानी आरंभ कर दी है। सोशल फाउंडेशन ने ‘पारंपरिक हस्तकलाएं अपनाओ’ अभियान के तहत नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित दिल्ली नगर निगम प्रतिभा विद्यालय (कन्या) में छात्राओं को पारंपरिक हस्तकला (क्रोशिया) का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही आर्ट एंड क्राफ्ट और बच्चों को स्टेशनरी भी वितरित की।


दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित दिल्ली नगर निगम प्रतिभा विद्यालय (कन्या) में विद्यांजलि कार्यक्रम की संचालिका और शिक्षिका कल्पना के निर्देशन में सोशल फाउंडेशन से जुड़ी समाजसेविका और क्रोशिया विशेषज्ञ श्रीमती सावित्री देवी ने कक्षा 5वीं की 30 छात्राओं को पारंपरिक हस्तकला (क्रोशिया) का प्रशिक्षण दिया। जिसमें छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी सीखने की रूचि दिखाई।
 
सोशल फाउंडेशन ने इस दौरान कक्षा 5 की छात्राओं को आर्ट एंड क्राफ्ट का भी प्रशिक्षण दिया। इस दौरान छात्राओं को फ्लावर मेकिंग, क्ले आर्ट, पेंटिंग, मिट्टी के बर्तन, पुरानी बोतल,दीये, प्लेट, थाली, रंगोली और कपड़ों के ऊपर विभिन्न प्रकार की कलाओं से सजावट कराना सिखाया गया।  

Image


 
दिल्ली नगर निगम प्रतिभा विद्यालय (कन्या) में छात्राओं को समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का ज्ञान दिया गया। इस मौके पर सोशल फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि हमें बचपन से ही समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी तय करके काम करना होगा। 
इसके अलावा सोशल फाउंडेशन ने विद्यालय में छात्राओं को स्टेशनरी वितरित की। इस मौके पर सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार और महासचिव नवीन कुमार और दिल्ली नगर निगम प्रतिभा विद्यालय (कन्या) की शिक्षिका विनीता, कल्पना, अंजू, नीलम, और रेणू मौजूद रहीं।

Please follow and like us:
RSS
Follow by Email
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
LinkedIn
Share
Instagram

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *