
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा आम बजट 2025: जानें क्या हुआ सस्ता और महंगा
दिल्ली: मोदी सरकार (Modi Government) ने अपने तीसरे कार्यकाल का दूसरा आम बजट (Union Budget 2025) पेश कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने 1 फरवरी 2025 को लोकसभा में आम बजट प्रस्तुत किया। इस बार बजट में ‘GYAN’ यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर खास फोकस रहा। बजट में मिडिल क्लास, किसानों, टैक्सपेयर्स, महिलाओं और युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि यह बजट सामान्य नागरिक और ‘विकसित भारत’ मिशन को पूरा करने में सहायक होगा।
1. इनकम टैक्स में बड़ी राहत – 12.75 लाख तक की आय टैक्स फ्री
- अब नई टैक्स रिजीम चुनने पर 12.75 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
- 4-8 लाख रुपये की इनकम पर 5% और 8-12 लाख रुपये की इनकम पर लगने वाले 10% टैक्स को 87A के तहत माफ किया गया।
- नया टैक्स स्लैब:
पुराना स्लैब | पुरानी दर | नया स्लैब | नई दर |
---|---|---|---|
3 लाख रुपये तक | 0% | 0 से 4 लाख रुपये तक | 0% |
3 से 7 लाख तक | 5% | 4 से 8 लाख तक | 5% |
7 से 10 लाख तक | 10% | 8 से 12 लाख तक | 10% |
10 से 12 लाख तक | 15% | 12 से 16 लाख तक | 15% |
12 से 15 लाख तक | 20% | 16 से 20 लाख तक | 20% |
15 लाख से ज्यादा | 30% | 20 से 24 लाख तक | 25% |
– | – | 24 लाख से ज्यादा | 30% |

2. इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) की बढ़ी समयसीमा
- अब 4 साल तक इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भर सकते हैं। पहले यह सीमा सिर्फ 1 साल की थी।
- TDS की सीमा 10 लाख रुपये कर दी गई।
- किराए पर लगने वाले TDS की लिमिट 2.4 लाख रुपये से बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी गई।
3. सीनियर सिटीजंस को डबल छूट
- अब बुजुर्गों को 1 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। पहले यह सीमा 50,000 रुपये थी।

4. महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 2 नई योजनाएं
- SC/ST महिलाओं को 2 करोड़ रुपये तक का टर्म लोन मिलेगा।
- स्टार्ट-अप और मैनेजमेंट ट्रेनिंग के लिए विशेष ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध होंगे।
5. KYC प्रक्रिया होगी आसान
- सरकार सेंट्रल KYC रजिस्ट्रेशन को अपडेट करेगी, जिससे आम आदमी की परेशानी कम होगी।
6. गिग वर्कर्स के लिए बड़ा ऐलान
- सरकार 1 करोड़ गिग वर्कर्स को आइडेंटिटी कार्ड देगी।
- अमेजन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो, स्विगी, ओला और उबर के कर्मचारियों को फायदा होगा।
7. किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़कर 5 लाख
- किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई।
- प्रधानमंत्री धनधान्य योजना के तहत 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी।

8. युवाओं और स्टार्टअप्स को मिलेगा बूस्ट
- स्टार्टअप लोन की सीमा 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ की गई।
- IIT पटना का विस्तार होगा और 5 अन्य IITs में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट होगा।
- अगले 5 साल में 75,000 मेडिकल सीटें बढ़ाई जाएंगी।
9. कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी
- 36 जीवनरक्षक दवाओं पर पूरी तरह से ड्यूटी टैक्स खत्म किया गया।
- सरकारी अस्पतालों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे।

10. MSME और छोटे व्यापारियों को राहत
- MSME क्रेडिट गारंटी कवर 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किया गया।
- सूक्ष्म उद्यमों को 5 लाख रुपये तक का क्रेडिट कार्ड मिलेगा।

11. महंगाई से राहत – मोबाइल, टीवी होंगे सस्ते
- 82 सामानों पर सेस हटाया गया, जिससे मोबाइल, टीवी, इलेक्ट्रिक कार, कपड़े और लेदर प्रोडक्ट्स सस्ते होंगे।
- 2025 में 40,000 नए किफायती आवास बनाए जाएंगे।
