Navrashtra Bharat (60)

OYO की ‘ट्रैवलोपीडिया 2024’ की सलाना रिपोर्ट के अनुसार, पुरी, वाराणसी और हरिद्वार भारत के सबसे ज़्यादा घूमे जाने वाले धार्मिक स्थल बने हैं। वहीं, इस साल भारत का सबसे ज़्यादा बुक किया जाने वाला शहर हैदराबाद रहा है। इस रिपोर्ट में यात्रा पैटर्न और बुकिंग डेटा पर विस्तृत चर्चा की गई है, जिसमें पूरे साल के ट्रैवल टेक बुकिंग के आंकड़े भी शामिल किए गए हैं।

भारत धार्मिक स्थल पर्यटन का केंद्र बन चुका है

OYO के मुताबिक भारत में धार्मिक स्थल पर्यटन के लिए एक प्रमुख आकर्षण बन चुका है। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि पुरी, वाराणसी और हरिद्वार सबसे ज़्यादा भ्रमण किए जाने वाले तीर्थ स्थल हैं। हालांकि, देवघर, पलानी और गोवर्धन जैसे आध्यात्मिक स्थल पर पर्यटकों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही है।

गोवा की बजाय धार्मिक स्थलों की ओर बढ़ा रुझान

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल गोवा के मुकाबले लोग अधिकतर धार्मिक स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं। हैदराबाद के बाद बेंगलुरु, दिल्ली और कोलकाता जैसे शहरों में भी बुकिंग की संख्या काफी बढ़ी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उत्तर प्रदेश ने इस सूची में पहले स्थान पर अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटका जैसे राज्यों से भी बहुत अधिक बुकिंग आई है। पटना, राजमुंदरी और हुबली जैसे छोटे शहरों में भी जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, बुकिंग में साल दर साल 48 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।

इन राज्यों में सबसे ज्यादा घूमने जाते हैं लोग

OYO ने बताया कि इस साल छुट्टियों में यात्रा करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। जयपुर भी पर्यटकों के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा, इसके बाद गोवा, पांडिचेरी और मैसूर जैसे सदाबहार पसंदीदा स्थान हैं। दिलचस्प बात यह है कि मुंबई में बुकिंग में गिरावट देखने को मिली है।

ट्रैवल पैटर्न पर श्रीरंग गोडबोले की टिप्पणी

OYO के ‘ग्लोबल चीफ सर्विस ऑफिसर’ श्रीरंग गोडबोले ने कहा कि 2024 का ट्रेवल पैटर्न ग्लोबल दृष्टि से काफी अलग रहा। उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों के दौरान बुकिंग में काफी वृद्धि देखी जाती है, जिससे यह साफ़ होता है कि भारत में अब धार्मिक स्थलों के प्रति रुचि और यात्रा में लगातार वृद्धि हो रही है।

Please follow and like us:
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *