Navrashtra Bharat (78)

बीजापुर पुलिस ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी ठेकेदार रितेश चंद्राकर भी शामिल है, जिसे दिल्ली से गिरफ्तार कर बीजापुर लाया गया है। पुलिस ने रितेश और अन्य आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के बाद फरार आरोपी रितेश को दिल्ली में पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस हत्याकांड में और भी आरोपियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

सेप्टिक टैंक में मिली थी लाश
स्मरणीय है कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश आरोपी ठेकेदार रितेश चंद्राकर के सेप्टिक टैंक से बरामद हुई थी। शव को टैंक में छुपा कर उस पर कंक्रीट डाला गया था। पुलिस को शव की तलाश करने के लिए जेसीबी से टैंक तोड़ना पड़ा, जिसके बाद शव बरामद किया गया।

मुकेश के साथी पत्रकारों का आरोप है कि ठेकेदार ने इस हत्या को बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया। कहा जा रहा है कि पुलिस ने केवल पत्रकारों के दबाव में कार्रवाई की, जब मुकेश का शव बरामद हुआ। यह भी बताया गया कि नए साल के पहले दिन मुकेश ने सोशल मीडिया पर सभी को बधाई दी थी, और उसी दिन ठेकेदार रितेश ने फोन करके उसे अपने यार्ड में बुलाया था। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि वहीं पर मुकेश की हत्या की गई थी।

कुल्हाड़ी से हत्या की संभावना
मुकेश चंद्राकर के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। माना जा रहा है कि उसकी हत्या कुल्हाड़ी या किसी अन्य धारदार हथियार से की गई थी। पुलिस ने यह आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें सजा दिलवाई जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Please follow and like us:
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *