Navrashtra Bharat

हरियाणा में नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

हरियाणा में डबल नहीं, अब ट्रिपल इंजन सरकार बन चुकी है। हाल ही में हुए हरियाणा नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बंपर जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद अब नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा ने अपना दबदबा कायम रखा है।

10 में से 9 सीटों पर BJP का कब्जा, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला

हरियाणा में 10 नगर निकायों में से 9 सीटों पर भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट पर भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी। दूसरी ओर, कांग्रेस पूरी तरह से फेल रही और नगर निकाय की एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी।

फरीदाबाद में ऐतिहासिक जीत, गुरुग्राम में भी भाजपा का परचम

फरीदाबाद में भाजपा प्रत्याशी प्रवीन बत्रा जोशी ने देश की सबसे बड़ी जीत दर्ज की, जबकि हाई-प्रोफाइल सीट गुरुग्राम से भाजपा की राज रानी मल्होत्रा ने जीत हासिल की।

भाजपा की जीत का ‘चौका’, कई राज्यों में पहले भी बंपर प्रदर्शन

भाजपा ने हरियाणा में जबरदस्त जीत दर्ज करने से पहले, गुजरात, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के नगर निकाय चुनावों में भी शानदार प्रदर्शन किया था। छत्तीसगढ़ में सभी 10 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी और अब हरियाणा की 10 में से 9 सीटों पर भी पार्टी ने कब्जा जमा लिया है।

हरियाणा नगर निकाय चुनाव 2025 के नतीजे

मतगणना के बाद नगर निकाय चुनावों के विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

नगर निकाय क्षेत्रपार्टीविजेता मेयर
गुरुग्रामबीजेपीराज रानी मल्होत्रा
फरीदाबादबीजेपीप्रवीन बत्रा जोशी
पानीपतबीजेपीकोमल सैनी
अंबालाबीजेपीशैलजा सचदेवा
यमुनानगरबीजेपीसुमन बहमनी
हिसारबीजेपीप्रवीण पोपली
करनालबीजेपीरेणु बाला गुप्ता
रोहतकबीजेपीरामअवतार बाल्मिकी
सोनीपतबीजेपीराजीव जैन
मानेसरनिर्दलीयइंद्रजीत यादव

नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों में भी BJP की बढ़त

इन 10 नगर निकायों के अलावा, 5 नगर परिषदों और 23 नगर पालिकाओं में भी मतगणना जारी है। अधिकांश जगहों पर भाजपा आगे चल रही है।

शिव नगरी सोहना नगर परिषद उपचुनाव में भी भाजपा की प्रीति बागड़ी ने चेयरमैन पद पर जीत हासिल कर ली है।

अंबाला में भाजपा की शैलजा सचदेवा ने बड़ी जीत दर्ज की

अंबाला में भाजपा प्रत्याशी शैलजा सचदेवा ने 20,487 वोटों के बड़े अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी अमीषा चावला को हराया।

फरीदाबाद में रिकॉर्ड जीत, 3.16 लाख वोटों के अंतर से BJP उम्मीदवार विजयी

फरीदाबाद में भाजपा प्रत्याशी प्रवीन बत्रा जोशी ने 3.16 लाख वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की, जो देश में अब तक की सबसे बड़ी जीतों में से एक मानी जा रही है।

Please follow and like us:
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *