Navrashtra Bharat (44)

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘छावा’ ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की ऐतिहासिक वार-ड्रामा फिल्म ‘छावा’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में नजर आ रहे हैं, और फिल्म की सफलता में कोई कमी नहीं आ रही। अब तक के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 7 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

बॉक्स ऑफिस ट्रेकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 7वें दिन फिल्म ने 22 करोड़ की कमाई की है, जिसके साथ भारत में इसकी कुल कमाई 219.75 करोड़ हो गई है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 270 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। फिल्म का बजट 130 करोड़ था, जिसे अब फिल्म ने आसानी से पार कर लिया है।

फिल्म की कमाई के आंकड़े कुछ इस प्रकार रहे: पहले दिन ‘छावा’ ने 31 करोड़ की ओपनिंग की थी, दूसरे दिन फिल्म ने 37 करोड़ का कलेक्शन किया, तीसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 48.5 करोड़ पहुंच गया। वीकडेज में फिल्म ने 24 करोड़ की कमाई की, फिर पांचवे दिन 25.25 करोड़ और छठे दिन 32 करोड़ की कमाई की।

विक्की कौशल के अलावा फिल्म में रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई के रूप में, अक्षय खन्ना मुग़ल शहंशाह औरंगजेब के रूप में, आशुतोष राणा सरसेनापति हम्बीराव मोहिते के रूप में, दिव्या दत्ता सोयाराबाई के रूप में और डायना पेंटी औरंगजेब की बेटी जीनत-उन-निसा बेगम के रूप में नजर आ रही हैं।

Please follow and like us:
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *